
इन्दौर – आज योग दिवस पर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जम्बूर्डी हप्सी इन्दौर में 12 वें योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ शिक्षक कार्तिकेय त्रिपाठी द्वारा शासन प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योग आसन करवाये गए। छात्रों और पालकों की अत्यल्प उपस्थिति पर त्रिपाठीजी नें कहा.. जब तक हम अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को नियमित जगह नहीं देंगे,तब तक अस्पतालों में भीड़ बढ़ती रहेगी।
आज हर व्यक्ति योग को नियमित अपनाएं तो स्वयं तो स्वस्थ रहेंगे ही अपितु समाज व देश को भी नई दिशा देने में समर्थ होंगे। कार्यक्रम के अंत में जन-गण-मन के साथ ही सभी बच्चों को नियमित योग की शपथ दिलाई गई।



