साहित्य

अद्भुत पाठशाला

सुमन बिष्ट

जीवन अनवरत प्रयोगों की
एक अद्भुत पाठशाला है

नित नूतन प्रयासों का
शिक्षण- व्यवहारिकता का
नवीन नव अनुभवों का
सिलसिलेवार बोल-बाला है
जीवन अनवरत प्रयोगों की
एक अद्भुत पाठशाला है॥१

न को हाँ, हाँ को न, कहने का
न चाहते हुए भी,चाहतों का
दूर्भावी अपनेपन का
एकतरफ़ा बोलबाला है
जीवन अनवरत प्रयोगों की
एक अद्भुत पाठशाला है॥२

मुख में मिठास का
दिल में घात का
झूठे नक़ाब पहनने वालों का
बेवफ़ाई का बोलबाला है
जीवन अनवरत प्रयोगों की
एक अद्भुत पाठशाला है॥३

सुंदर रिश्ते नातों का
दिल से जज्बातों का
मेल-बेमेल विचारों का
आत्मीयता का बोलबाला है
ज़िंदगी अनवरत प्रयोगों की
एक अद्भुत पाठशाला है॥४

दोस्ती में मिठास का
रिश्तों में जज़्बात का
समाज के दबाव का
चहुँओर बोलबाला है
जीवन अनवरत प्रयोगों की
एक अद्भुत पाठशाला है॥५

सुमन बिष्ट, नोएडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!