
जब होगी हरी भरी धरा हमारी,
पेड़ों की घनी छाँव भी होगी,
हरियाली से प्रफुल्लित होकर
जग में खुशहाली छायेगी ।
पर्यावरण भी सुरक्षित होकर
हम सबको संरक्षित भी कर देगा
दूषित वातावरण नहीं रहेगा,
तब जल और वायु भी शुद्ध होगी ।
जंगल मैं जो गंदगी बोकर
हमने मानवता को खोया है
वो सब शुद्ध होकर शुद्ध बायु
हमें प्रदान करेंगे!!
अब भी जागो चेतन होकर,
घर और घर के आसपास
वृक्षारोपण कर एक पुण्य करो
आज़ पृथ्वी दिवस पर एक नेक काम करो !!
*******
✍🏼पंकज एस पाण्डेय, शिकोहाबाद (यू.पी,)




