E-Paperयूपी

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है पत्रकार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से करें निर्वहन

अफवाहों से रहे दूर सत्य लिखना और दिखाना है हमारी असली पहचान         -बृजभूषण उपाध्याय ग्रापए जिलाध्यक्ष

 

 

फूलपुर तहसील इकाई के ग्रा प ए अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष ग्रा प ए बृज भूषण उपाध्याय

फूलपुर/पवई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक पवई में ग्रापए जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय के नेतृत्व संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन फूलपुर के अध्यक्षा शशिकांत पांडेय ने किया बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की भूमिका तथा ग्रामीण पत्रकारों के उत्पीड़न व क्षेत्रों की समस्याओं पर प्रमुखता चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ शासन-प्रशासन के सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है। उन्होंने संगठन के सदस्यों से एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और सक्रिय बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री कृष्णमोहन उपाध्याय , तहसील अध्यक्ष शशिकांत पांडेय,उपाध्यक्ष अरविन्द विश्वकर्मा, महामंत्री अवनीश कुमार सिंह, चंडी प्रसाद सिंह, श्याम सिंह, वीरेंद्र यादव,बब्लू शुक्ला एवं क्षेत्र के कई पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

अंबारी अमर उजाला के पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते ग्रा प ए जिला अध्यक्ष बृज भूषण उपाध्याय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!