साहित्य

मनकापुर *गोंडा):

डॉ. नरेश कुमार

मनकापुर *गोंडा): डिजिटल सिटी ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध आई टी आई लिमिटेड कालोनी में आज प्रात: 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l अधिकारी क्लब के बड़े हाल में कुशल प्रशिक्षक नन्द किशोर, गिरीश कुमार तथा कौशल देवी के मार्गदर्शन में प्रार्थना करते हुए एक घंटे तक आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया गया l

इससे पूर्व आई टी आई लिमिटेड के इकाई प्रमुख संतोष सिन्हा ने मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया l डॉ. नरेश कुमार, डॉ. सुनीता रानी, श्रम देवियाँ द्वय, रूबी, केन्द्रीय विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, कवि और योग प्रशिक्षक बिहार के राज्यपाल के हाथों सम्मानित ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिव नाथ श्रीवास्तव सहित बहुत से नर- नारी उपस्थित रहे l

इकाई प्रमुख संतोष सिन्हा ने सभी को बधाई दिया तथा तीनों प्रशिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया l मानव संसाधन प्रमुख रूबी दास ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया l वन्देमातरम और शांति पाठ के साथ शिविर को विराम दिया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!