
**
हर किसीका दिल जीतना सबसे बड़ी जीत होती है।
जब दिल से दिल मिला हो वही सच्ची प्रीत होती है।।
**
दिल तलवार से नहीं बस प्यार से ही जीते जाते हैं।
दिल में उतर कर ही हम किसीका दिल जीत पाते हैं।।
जब बारिश में आंसू पहचान ले वो दोस्ती मीत होती है।
हर किसीका दिल जीतना सबसे बड़ी जीत होती है।।
**
स्वार्थ का रिश्ता खोखला कभी परवान नहीं चढ़ता है।
रुक जाता है बीच में और कभी आगे नहीं बढ़ता है।।
बिन कहे सहयोग ही सच्चे रिश्तों की रीत होती है।
हर किसीका दिल जीतना सबसे बड़ी जीत होती है।।
**
निरंतर संवाद हर संबंध की जीवन रेखा होती है।
दुःख – सुख में बातचीत मधुरता का बीज बोती है।।
सच्ची मित्रता दिल को सुकून देने वाला संगीत होती है।
हर किसीका दिल जीतना सबसे बड़ी जीत होती है।।
**
रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।



