Samachar

समाचार 

राजेश तिवारी

ताज नगरी आगरा में वीरांगना लक्ष्मीबाई नगरी झांसी के कवि डा राजेश तिवारी मक्खन सम्मानित

 

झांसी \ ताजनगरी आगरा के प्रसिद्ध कवि हरीश कुमार सिंह भदौरिया जी के पूज्य पिताश्री, मानस-अनुरागी, साहित्यप्रेमी एवं समाजनिष्ठ व्यक्तित्व स्वर्गीय इन्द्रजीत सिंह भदौरिया जी की 98वीं जयंती के अवसर पर “तृतीय आगरा साहित्य सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता अभीककुमार दे ने की एवं सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार श्रद्धेय अरुण डंग जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय हिंदी संस्थान के सम्मानित विद्वान श्रद्धेय प्रोफेसर उमापति दीक्षित जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के करकमलों द्वारा कवि हरीश कुमार सिंह भदौरिया जी के बाल-काव्य संग्रह “गुर्गा मुर्गा लालित मोर” का लोकार्पण भी किया गया। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी के वरिष्ठ साहित्यकार कवि डा राजेश तिवारी मक्खन को इस अवसर माला वस्त्र सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस विशाल साहित्यिक समारोह का सफल एवं प्रभावशाली संचालन कवि सुशील सरित जी ने किया। उनकी सहज प्रस्तुति, विनोदप्रियता तथा साहित्यिक संवेदनशीलता ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!