
भगाये रोग को , भारत का प्रयोग ।
तन मन को रखे भला , नित्य कीजिए योग ।।1
योगासन कीजे सुबह , साथ में प्राणायाम ।
स्वास लीजिए नाक से , कभी दाहिने वाम।।2
नाड़ी शोधन भी करो, कुण्डलिनी धर ध्यान ।
पद्मासन पर विराजिये , यह पुरखों का ज्ञान ।।3
योग दिवस यह आपको, मंगलमय हो वर्ष ।
जीवन में छाया रहे , नित नूतन शुभ हर्ष ।।4
अष्ट अंग है योग के , आसन प्राणायाम ।
ध्यान धारणा कीजिए, ले समाधि से काम।।5
प्रत्याहार यम नियम से , रखिए तन को स्वस्थ ।
स्व में स्थित होइए , ना हो वे अस्वस्थ ।।6
डा. राजेश तिवारी ‘मक्खन’
झांसी उ प्र



