डॉ. अवनीश मिश्र के जन्मोत्सव पर ‘त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये’ ई पत्रिका का विमोचन सम्पन्
डॉ. अवनीश मिश्र के जन्मोत्सव पर 'त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये' ई पत्रिका का विमोचन सम्पन्न
डॉ. अवनीश मिश्र के जन्मोत्सव पर ‘त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये’ ई पत्रिका का विमोचन सम्पन्
नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के सह-संस्थापक डॉ. अविनाश मिश्र के जन्मोत्सव पर ‘त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये’ ई पत्रिका भाग-15 का डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ ने 08 जुलाई को आभासी माध्यम से करते हुए संस्थान की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान किया ।
उक्त पत्रिका में संबंधित रचनाकारों की रचनाओं की समीक्षाओं को संकलित कर प्रकाशित कर उनके जन्मदिन पर उपहार स्वरूप प्रदान करने की परंपरा का निर्वाह करने का एक अनूठा प्रयास है। जिसमें संस्थान द्वारा आयोजित साप्ताहिक लेखन में तमाम साहित्यकारो आमंत्रित रचना की समीक्षा कराकर संकलित और प्रकाशित किया जाता है। पत्रिका के संपादन/अलंकरण/प्रकाशन का दायित्व भी संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा निर्वहन किया जाता है।जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिखतीहै।
विमोचन करते हुए डा. पूर्णा ने अपनी और नवोदय परिवार की ओर से जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका को विमोचित कर उन्हें समर्पित किया। इस शुभअवसर पर मंच के संस्थापक डा. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’, अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र, मीडिया अधीक्षक सुधीर श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, डॉ. जे. एन. भारती बैरागी, सुरेशचन्द्र जोशी, अशोक दोशी, संजीव भटनागर, एकता गुप्ता, अमिता गुप्ता, रंजना बिनानी, रूपा माला, शशिकला नायक तथा मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यिक मनीषियों ने अपनी शुभकामनाएं डॉ. अवनीश मिश्र को प्रेषित किया। अंत में डा.मिश्र ने समयानुसार सभी का आभार ज्ञापित किया।





