साहित्य समाचार

कहकशां का लोकार्पण हुआ

डॉ. संजीदा खानम "शाहीन"

जोधपुर। शायरा डॉ. संजीदा खानम “शाहीन” द्वारा सम्पादित साझा काव्य संकलन “कहकशां” का लोकार्पण  सावित्री मदन डागा साहित्य भवन में हुआ।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें वरिष्ठ कवयित्री बसंती पंवार, प्रसिद्ध कवयित्री पूजा अग्रवाल, हास्य कवयित्री दीपा टाक, दीपा परिहार, कुंतल हर्ष, डॉ. हस्तीमल आर्य, हंसराज बारासा, दिलीप पुरोहित, दशरथ कुमार सोलंकी, युवा कवि कल्याण विश्नोई, शायर अरमान जोधपुरी, बाड़मेर के प्रसिद्ध हास्य कवि प्रताप “पागल”,वरिष्ठ शायर रजा मोहम्मद खान, प्रशांत सोऊ तथा अशफाक फौजदार,ने काव्य पाठ किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ उदीयमान कवयित्री राखी पुरोहित ने अपनी सुरीली आवाज में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शब्दचित्र लेखिका डॉ. पद्मजा शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि मशहूर कहानीकार डॉ. प्रगति गुप्ता और विशिष्ट अतिथि शायरा रेणु वर्मा थी।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शायर मनशाह “नायक” किया। अंत में उदीयमान कवयित्री अमिता भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में महेश पंवार, अब्दुल कय्यूम, अशफाक रंगरेजा, मशहूर गायक शब्बीर हुसैन, सलीम खान, इंसाफ अली, तरुण जोशी, ग़ज़ल गायक सुरेश कुमार, कौशल्या एडवोकेड सुनील ओझा, सलीम खान साजिद जी,अग्रवाल, सुनील सोलंकी साजिदा खानम( सिमरन), अदा नोशी मोहम्मद सदाब मोहम्मद जैद अबू सूफियान तथा मोहम्मदआतिफ खान आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

डॉ. संजीदा खानम “शाहीन”
मो. 9664329176
दिनांक : 01 मई, 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!