
1- विश्व में स्थान दिलाने,
भारत की दृढ़ता,
तुम्हारे लिए।
2- दस जनवरी हुई तय,
नागपुर में आयोजन,
तुम्हारे लिए।
3- हिंदी की वैश्विक ख्याति,
कर्मठता छा गई,
तुम्हारे लिए।
4- वैयाकरणिक विज्ञान के साथ,
चहुँओर अस्तित्व बनाए,
तुम्हारे लिए।
5- भारतीयों की पहचान बनाए,
मधुर,सरल, हिन्दी,
तुम्हारे लिए ।
6- हिन्दी हमारी सांस्कृतिक धरोहर,
विश्व-तृतीय पायदान पर,
तुम्हारे लिए।
7- भारतीयता का परचम फहराया,
भाषा संग उद्देश्य,
तुम्हारे लिए।
8- देती हूंँ मैं शुभकामनाएं,
विश्व हिन्दी-दिवस की,
तुम्हारे लिए।
सुषमा श्रीवास्तव, मौलिक सृजन, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।




