
हिन्दी मेरी सजीव मातृभाषा
भावों की पहचान
तुम्हारे लिए
हिन्दी से उज्ज्वल भविष्य
संभावनाओं का पथ
तुम्हारे लिए
हिन्दी का उजला उजास
शब्दों की रोशनी
तुम्हारे लिए
हिन्दी से बने रिश्ते
भावनाओं की डोर
तुम्हारे लिए
हिन्दी में आत्मबोध जागे
स्वाभिमान की चेतना
तुम्हारे लिए
हिन्दी मेरी सशक्त अभिव्यक्ति
मन का दर्पण
तुम्हारे लिए
हिन्दी संस्कृति की धरोहर
सभ्यता की नींव
तुम्हारे लिए
जन जन की भाषा
संवाद का सेतु
तुम्हारे लिए
विश्व मंच पर हिन्दी
गूंजती पहचान बनकर
तुम्हारे लिए
हिन्दी शब्दों की शक्ति
विचारों का प्रकाश
तुम्हारे लिए
मातृभाषा का गौरव
राष्ट्र की शान
तुम्हारे लिए
हिन्दी भावों की सरिता
शब्दों का प्रवाह
तुम्हारे लिए
लोक जीवन की हिन्दी
जन चेतना स्वर
तुम्हारे लिए
हिन्दी का वैश्विक स्वर
विश्व संवाद माध्यम
तुम्हारे लिए
हिन्दी भाषा का सम्मान
संस्कृति की रक्षा
तुम्हारे लिए
हिन्दी साहित्य का सागर
विचारों की गहराई
तुम्हारे लिए
हिन्दी विश्व की आवाज़
मानवता का संदेश
तुम्हारे लिए
ज्ञान विज्ञान साहित्य संसार
हिन्दी में सृजन
तुम्हारे लिए
हिन्दी से संस्कृति बहे
पीढ़ियों का संवाद
तुम्हारे लिए
सरल मधुर सजीव हिन्दी
मन की आवाज़
तुम्हारे लिए
डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय




