साहित्य समाचार

विश्व हिंदी दिवस पर नवोदय वैश्विक प्रज्ञान संस्थान द्वारा काव्य गोष्ठी सम्पन्न

 

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस पर गूगल मीट के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेश से भी लोग जुड़े। कार्यक्रम इतना भव्य हुआ कि जो कार्यक्रम 1 घण्टे का होना था, वह लगभग 2.30 घण्टे तक चला। जिसमें सिंगापुर से गोपाल सिन्हा, अमेरिका से कुसुमलता तरुशी, उन्नाव से नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य रोहित कुमार सिंह राठौर, हल्द्वानी से इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी, रुड़की उत्तराखंड से अख़बार दि ग्राम टुडे के मुखिया डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, लखनऊ से डॉ. जय प्रकाश तिवारी,राजस्थान से डॉ छगन लाल गर्ग विज्ञ , ग्रेटर नोएडा से सुरेशचन्द्र जोशी, सिकंदराबाद से अशोक दोशी, उन्नाव से डॉ. जे.एन. भारती बैरागी, रायपुर छत्तीसगढ़ से प्रीती द्विवेदी, छतीसगढ़ से शशिकला नायक, रूपा माला, कानपुर से अमिता गुप्ता, एकता गुप्ता, बहराइच से सुनील कुमार, संगम किनारे कल्पवास कर रही डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, असम गोलाघाट से रंजना बिनानी काव्या, कासिम हुसैन तिलहरी, गोरखपुर से राजीव रंजन मिश्र जो कार्यक्रम के संचालक भी रहे , सतना मध्यप्रदेश से लवकुश तिवारी माधवपुरी, उन्नाव से डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र और सहारनपुर से कृष्ण कान्त मिश्र उपस्थित रहे। विश्व हिंदी पर सभी ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!