
चाह रहे हैं आप यदि, डायबिटीज से मुक्ति।
खाने में परहेज की, और दवा की युक्ति।।
आलू से परहेज हो, और करेला रोज।
धीरे- धीरे ही सही, होगा मुख पर ओज।।
चीनी चावल से बचें, हो सुपाच्य आहार।
तभी जिंदगी में मिले, सुंदरतम उपचार।।
खाते रहिएगा दवा, ठीक न होगा मित्र।
किन्तु करो परहेज यदि,होगा स्वास्थ्य पवित्र।।
ब्रह्मनाथ पाण्डेय’ मधुर’
वार्ड नंबर-5 काॅंटी, मुहल्ला- मेंहदावल, पोस्ट- मेंहदावल,नगर पंचायत- मेंहदावल,
जिला- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश
पिन:-272271




