साहित्य

मकर संक्रान्ति

सुषमा श्रीवास्तव

देखो आई मकरसंक्रांति,खुशियाँ लाई साथ अनेक,
पूरब से दक्षिण तलक है धूम मचाई,
भारत के त्योहारों की रेलमपेल मचाई,
शुभ त्यौहारों और शुभ कार्यों की हुईं शुरुआत,
घर -मंदिर सब ओर बजे बधाई।
सूर्य उदित होने से ही जग का तम मिट जाता है,
मकर राशि में किरणें आतीं,  शीत स्वयं   छिप जाता है।
भानु-रश्मियांँ भाषित करतीं अचर -सचर की आशा,
लोहड़ी ,खिचड़ी उत्तरायणी ,
बिहु, पोंगल इन सब नामों से
जीवन मधुमय बन जाता है।
अनेकता में एकता का,
कैसा अद्भुत उद्धरण है।
तीज – त्यौहारों से श्रृंगारित,
भारत विश्व में शीर्ष पर है।
जिसका सब अभिनंदन करते,
ऐसा अद्वितीय हमारा भारत है।
रचयिता –
सुषमा श्रीवास्तव
मौलिक कृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!