साहित्य

एटा के सक्सेना दम्पत्ति को मिला भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान

एटा,15 जनवरी।
विश्व हिंदी दिवस पर भारतीय उच्चायोग कोलम्बो तथा पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा स्वामी विवेकानंद संस्कृति केंद्र कोलम्बो में आयोजित बीसवें लेखक मिलन शिविर में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पूर्व हिंटी विभागाध्यक्ष डाॅ०राकेश सक्सेना एवं डाॅ०सुनीता सक्सेना को हिंदी साहित्य लेखन , प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो०अंकुरण दत्ता, केलणीय विश्वविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो0 नीता सुभाषिनी तथा प्रो० अतिला कोथलाविया द्वारा प्रदान किया गया। श्रीलंका में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के अठारह राज्यों से शताधिक विद्वानों ने सहभाग किया।
इस उपलब्धि पर डाॅ० राजीव कुलश्रेष्ठ, डाॅ०भूपेन्द्र शंकर, डाॅ०भारत भूषण परिहार, रामनरेश मिश्र, अजय चतुर्वेदी, डाॅ० प्रवेश पाण्डेय, संजीव गोयल, डाॅ०अनिल सक्सेना, डाॅ०राकेश मधुकर, डाॅ०जी०के०शर्मा, डाॅ०आनंद गौतम, डाॅ० सुभाष दीक्षित ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!