ग्रामीण ने ग्राम सचिव पर अभद्रता करने का लगाया आरोप

अहरौला। विकासखंड के बाकरकोल गांव निवासी एक व्यक्ति ने परिवार रजिस्टर नकल में नाम दर्ज करने को लेकर लगा रहे सचिन के चक्कर और कार्रवाई के नाम पर पीड़ित को परेशान करने और वजह पूछने पर ग्राम सचिव द्वारा पीड़ित ग्रामीण के साथ अभद्रता करने का आरोप ग्रामीण की तरफ से लगाया गया है ग्रामीण ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी सहित अहरौला थाने में तहरीर देकर की है। बताते चलें बाकरकोल गांव निवासी प्रेमदास पुत्र खुरखुर ने बताया कि निरंजन पुत्र शिवमंगल के पिता का नाम परिवार रजिस्टर मे जंजाली हो गया वही नाम को परिवार रजिस्टर मे दर्ज कराने को उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया गया था जिसके क्रम मे उप जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सचिव को आवश्यक जांच कर नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन बार-बार सचिन का चक्कर लगाकर हम थक गए और 14 जनवरी को फोन करने पर सचिव के द्वारा हमारे साथ अभद्रता की गई जिसे लेकर हमने खंड विकास अधिकारी और थाना पर तहरीर देकर शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सचिव अरुण कुमार ने कहा की आरोप निराधार है जो आदेश यह लेकर आए हैं वह पूरी तरह से अपठित है और जांच में भी इनके द्वारा बताए गए तथ्य सही नहीं पाए गए। वही संबंध में थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मामला जनसुनवाई में आया है आवश्यक जांच कर जो भी तथ्यात्मक मामला पाया जाएगा उसमें कारवाई की जाएगी।