
मौन क्या है..??
अनगिनत कटु शब्दों का प्रायश्चित है….
एक मौन..!
अनगिनत श्वासो में मृत्यु है….
एक मौन…!
अनगिनत अपेक्षाओ का भार है….
एक मौन…!
अनगिनत विवादो में सम्मान है….
एक मौन…!
अनगिनत अनकहे शब्दों का यथार्थ है….
एक मौन…!
अनगिनत दुःखो का पहाड़ है….
एक मौन…!
अनगिनत बातों में बची रही वो बात है….,
एक मौन…!
अनगिनत झूठो में घुट रहा वो सत्य है….,
एक मौन…!
अनगिनत अतंद्धन्दो का समन्वय है….,
एक मौन…!
अनगिनत दबी इच्छाओं का भार है….,
एक मौन…!….#कुछ_मौन
संगीता वर्मा
कानपुर उत्तर प्रदेश




