साहित्य

मेरा अक्षर गीत

मुकेश कुमार दीक्षित 'शिवांश'

अ से अब अनुकरण है करना
आ बनाये आदर्श,
करो अनुसरण इन दोनों का
कम होंगे संघर्ष ।
इ से इस्ट सामने रखकर
पथ पर आगे बढ़ना,
ई से रखकर दूर ईर्ष्या
फिर निज मंजिल चढ़ना।
उ से कर उपकार सभी पर
ऊ दिलाये ऊर्जा,
पास ऊर्जा होने से तब
मिलता अच्छा दर्जा।

मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदोसी
मो०- 8433013409
दिनांक-22-1-2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!