साहित्य

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

मीनाक्षी शर्मा मनुश्री

तरुणों के होश में जोश भरकर
देशभक्ति की भावना प्रबल कर
किया आजाद हिन्द फौज गठन जापान संग कर लिया गठबंधन

दिया जय हिन्द का जब नारा
हुई प्रवाहित राष्ट्र प्रेम की धारा
वीर निर्भीक फौज तैयार कर दी
क्रांति की मन में ज्वाला भर दी

विश्वव्यापी विचारों को लेकर
स्वाधीनता का मूल मंत्र देकर
उद्देश्य था संपन्न राष्ट्र निर्माण
न्यौछावर करने पड़े चाहें प्राण

ऐसे साहसी दृढ़ निश्चयी नेता
भरी थी राष्ट्रीयता संग उदारता
महान विचार धार से ओतप्रोत
स्मरण आते रहेंगे बारंबार बहुत

मीनाक्षी शर्मा मनुश्री
गाजियाबाद (उ.प्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!