
पोते ने पूछा दादा जी
दादा यह मुझे बताना,
कहे चिड़ी खेत जब चुग गई
फिर होता क्यों पछताना?
दादा बोले, पहले तो जो
लापरवाही कर जाते,
काम बिगड़ जाने पर तब वे
हैं बार-बार पछताते।
ऐसे में कहते लोगों को,
कर पहले उन्हें सचेत,
अब काहे को पछताना है
जब चिड़िया चुग गई खेत।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 24-1-2026




