देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में डा. अभि दा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन 8 फरवरी को

देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में दि ग्राम टूडे ई-पत्रिका के विशेषांक का 8 फरवरी को विमोचन
देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में दि ग्राम टूडे ई-पत्रिका द्वारा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डा. अभि दा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन दिनांक 8 फरवरी 2026, शायं 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस विशेषांक का विमोचन वरिष्ठ कवि डा. राजीव रंजन मिश्र के कर-कमलों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यकारों, रचनाकारों एवं साहित्यप्रेमियों की सहभागिता अपेक्षित है।
आयोजकों ने सभी साहित्य-साधकों से अनुरोध किया है कि वे समयानुसार कार्यक्रम से जुड़कर डा. अभि दा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से रूबरू हों तथा इस साहित्यिक आयोजन को गरिमामयी और भव्य स्वरूप प्रदान करें।
कार्यक्रम से जुड़ने हेतु लिंक— https://www.facebook.com/share/g/16UULg9n1j/�




