धूमधाम से निकाली गई ३८वें श्री गायत्री महायज्ञ बिलालपुर (शर्मा) की कलश यात्रा

जनपद हरदोई के ब्लाक शाहाबाद अंतर्गत ग्राम विलालपुर ( शर्मा हाल्ट) में दिनांक 4फरवरी2026को38वें श्री गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव की महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

गांव की महिलाएं अपनी पारंपरिक वेश- भूषा में सज कर सिर पर और हाथों में कलश लेकर भजन गाते हुए इस कलश यात्रा में शामिल हुई। श्री गायत्री यज्ञ समिति के सदस्य कवि डॉ रोहित सिंह गौर के अनुसार यह श्री गायत्री महायज्ञ का 38वां आयोजन किया गया है।इसकी शुरुआत सन1987से परम पूज्य श्री रामस्वरूप ब्रम्हचारी जी के तत्वावधान में हुई थी।तब से यह कार्यक्रम अनेक उतार -तढ़ावों के साथ अनवरत रुप से प्रति वर्ष फाल्गुन मास में आयोजित होता आ रहा है।
इस अवसर पर यज्ञ केआचार्य श्री सत्य प्रकाश मिश्र जी व भागवताचार्य श्री पं राम जी मिश्र पं सतेन्द्र वाजपेई, शास्त्री हिमाशु पाण्डे पं हरि नंदन अग्निहोत्री पं विकास दीक्षित जी के साथ डॉ राहुल सिंह, अंजली सिंह,अलका सविता सिंह यजमान प्रवीण कुमार सिंह तथा सुमित व अशोक सिंह आदि की उपस्थित भी सराहनीय रही

