राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज मे चार दिवसीय खेलकूद स्पर्धा का हुआ समापन
स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का मेडल और ट्रॉफी देकर हुआ सम्मान

अहरौला।राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज समसल्लीपुर मे चार दिवसीय भव्य शैक्षणिक, तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव का 14 फरवरी शनिवार को समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कुमार व कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों अनिल कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त कस्टम कलेक्टर), गौरव पांडेय (एमडी, कंसल्टिंग इंडिया प्रा. लि., लखनऊ), विवेक अग्रवाल (निदेशक, बालाजी इन्फोटेक, लखनऊ), विवेक राय (डीआईसी, आज़मगढ़) एवं अर्चना, डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, चेयरमैन ने समारोह को विशेष प्रेरणा प्रदान की कार्यक्रम के आयोजन कॉलेज के निदेशक डॉ सुबोधकांत सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के व स्वर्गीय प्रो. बजरंग त्रिपाठी को पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची सफलता केवल पेशेवर उपलब्धियों में नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने में निहित है। उनके प्रेरणादायी विचारों से छात्र-छात्राएं उत्साहित हुए। ज्ञानोत्सव–2026 का प्रमुख आकर्षण “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना पर आधारित अभिनव तकनीकी परियोजनाओं की प्रदर्शनी रही, जिसका संचालन डॉ. सुबोध कांत सिंह, निदेशक के मार्गदर्शन में किया गया। छात्रों ने नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रामीण विकास तकनीक, स्मार्ट कृषि, डिजिटल ऑटोमेशन एवं कौशल आधारित नवाचारों से संबंधित परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। चार दिवसीय महोत्सव में तकनीकी प्रतियोगिताएँ, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, नवाचार प्रदर्शन, खेल प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ज्ञान उत्सव के स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गायक आदर्श मिश्रा एवं गायिका सुजाता यादव व स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक भारती, प्रधानाचार्य के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी ई. ज्योति त्रिपाठी एवं रमा पांडेय सहित समस्त शिक्षकों ने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।



