साहित्य समाचार

डॉ रामशंकर चंचल को ,राष्ट्रीय स्व. फणीश्वर नाथ रेणु ,सम्मान से नवाजा गया

झाबुआ (नि प्र)| ख्यात साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल को राष्ट्रीय आयोजन में देश का चर्चित संस्था जो डी फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों हस्तियों के बीच मिला स्व. फणीश्वर नाथ रेणु सम्मान


यह सम्मान उनकी सालो की अथक साहित्य साधना और तपस्या का सुखद अहसास है इस सम्मान पर डॉ रामशंकर चंचल ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए अपने इस महत्वपूर्ण सम्मान को झाबुआ को पावन भूमि का आशीष बताया और
ईश्वर कृपा बताते हुए संस्था को सादर प्रणाम किया ।


सैकड़ो राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके डॉ रामशंकर चंचल ने अपने इस महत्वपूर्ण सम्मान पर गर्व महसूस करते कहा कि मेरा आंचलिक लेखन-सृजन उपलब्धि लिए देश और विश्व में अद्भुत दस्तक दे रहा है, सम्मान के साथ मुझे बहुत प्रसन्नता है कि कर्म पर निष्ठा और आत्मा, विश्वास से चला जाए तो सब कुछ संभव है और ईश्वर कृपा सदा ही बनी रहते हैं ।
इस राष्ट्रीय आयोजन में उपस्थित सैकड़ों हस्तियों द्वारा सराहा गया और गर्व महसूस करते झाबुआ ने डॉ रामशंकर चंचल को बधाई दी साथ ही झाबुआ के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा और देश और दुनिया से लगातार उन्हें बधाई दी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!