साहित्य समाचार

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर सजा कल्प भेंटवार्ता मंच।

जे पी शर्मा

जयपुर। एक शिक्षित बालिका ही आने वाले समय को बदल सकती है एकता सिंह। प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में दिल्ली की प्रबुद्ध साहित्यकार, आयुर्वेद सलाहकार, वरिष्ठ शिक्षिका, एकता सिंह को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
डॉ श्रीमती मंजू शकुन खरे के संयोजन के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए एकता ने देश की बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि पहले तो अपनी शिक्षा पूरी करें। फिर अपने पैरो पर खड़ी होकर ख़ुद को आत्मनिर्भर बनाये। एक शिक्षित बालिका ही आने वाले समय को बदल सकती है।कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि साहित्यकार को सम्मानित करते हुए द ग्राम टुडे समाचार पत्र, प्रकाशन हाउस, एवं दिव्य गंगा मिशन के संस्थापक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने एकता सिंह को सम्मानित करते हुए उनके सम्मान में स्वरचित फ़ाइकू प्रस्तुत किया। चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!