साहित्य समाचार
डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ को नेपाल से मिला “मातृभाषा रत्न” अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, दिनांक 21 फरवरी 2026 के शुभ अवसर पर प्रयागराज, उ. प्र. के मूर्धन्य साहित्यकार, वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी के संस्थापक अध्यक्ष व संचेतना के स्वर के संपादक डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ को “मातृभाषा रत्न” अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कवि, लेखक व साहित्यकार के रूप में मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं साहित्यिक उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह गरिमामयी सम्मान प्रदान किया गया है।
डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ को इस सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में तथा परिवार में हर्ष का माहौल है। वागीश्वरी परिवार तथा देश-विदेश के साहित्यकारों सहित सभी शुभचिंतकों, मित्रों, साहित्यप्रेमियों ने बधाई प्रेषित किया है।




