साहित्य

“अमर घोष – मैं आज़ाद हूँ”

दिनेश पाल सिंह 'दिव्य'

 

गरजा रण-भू पर घनघोर प्रलय-सा, सिंहनाद प्रखर जब छाया,

काँपा था क्रूर फिरंगी-सिंहासन, ध्वज-दम्भ धरा पर आया।

वज्र-व्रत बांध ललाट ज्वाला, दृग विद्युत-रेखा-सी काया,
“जीवित न धरा जाऊँगा मैं!”— दृढ़ घोष गगन में गाया।

भाल भास्कर-सा दहका, रग-रग में रण-राग समाया,
स्वाधीन स्वप्न सुवासित बन,नव-युग का दीप जलाया।

अंतिम अंगार स्वयं पर धर, हंस मृत्यु-वरण कर पाया,
भारत-भू का अमर सपूत वह “आजाद” अमर कहलाया।

दिनेश पाल सिंह ‘दिव्य’
जनपद संभल उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!