साहित्य समाचार

साहित्य उपवन रचनाकार मंच के तत्वावधान में रंगोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न…

साहित्य उपवन रचनाकार मंच के तत्वावधान में एक भव्य ऑनलाइन रंगोत्सव काव्य-गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्या भट्ट ‘स्वयं’ द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े साहित्यकारों ने रंगोत्सव की भावना से ओतप्रोत गीत, ग़ज़ल, मुक्तक, कविता एवं छंद प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
रचनाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने रंगोत्सव के विविध पक्षों को सजीव रूप में उकेरते हुए प्रेम, सौहार्द, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता का प्रेरक संदेश दिया। गोष्ठी में अंजनी कुमार चतुर्वेदी (मुरादाबाद), बाबा वैद्यनाथ झा (पूर्णिया), डॉ. अनुपम गुप्ता (मुरादाबाद), अर्चना श्रीवास्तव ‘आहना’ (रांची), गणेश भारद्वाज (कठुआ, जम्मू-कश्मीर), सुनील श्रीवास्तव ‘राज’ (गोरखपुर), सरोज डिमरी (उत्तराखंड), डॉ. फूलचंद्र विश्वकर्मा (अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश), रजनी हरीश (कोयंबटूर, तमिलनाडु), प्रमिला झरबड़े ‘मीता’ (भोपाल), डॉ. डी. एन. झा ‘दीपक’ (झारखंड), प्रमोद झा (मुरादाबाद), रमन ध्यानी (दिलशाद गार्डन), रीता सिंह (चंदौसी), सिद्धि डोभाल (देहरादून), दिव्या भट्ट ‘स्वयं’ (इंदौर), संत कुमार सारथी (झुंझुनू), रामकिशोर पाठक (पटना), डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता (जयपुर), डॉ. आशा नेगी पवार (चमोली), वीरेंद्र कुमार डोबरियाल ‘अकेला’ (उत्तराखंड), नरेश चंद्र उनियाल (देहरादून), अलका जैन ‘आनंदी’ (दिल्ली), राजेश तिवारी ‘रंजन’ (बांदा), नंदकिशोर बहुखंडी (देहरादून), रेखा तिवारी (गाजियाबाद), साहेब लाल ‘सरल’ (बालाघाट) एवं भावना शिवहरे (मध्य प्रदेश) की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का अत्यंत सुचारु, सुसंयत एवं प्रभावशाली संचालन डॉ. आर. डी. गौतम ‘विनम्र’ एवं डॉ. सुधा बसोर ‘सौम्या’ ने संयुक्त रूप से किया। मंच के अध्यक्ष डॉ. रोहित रोज ने सभी सहभागी साहित्यकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष संगीता मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ-साथ प्रचार-प्रसार का दायित्व भी कुशलतापूर्वक निभाया।
समग्रतः यह रंगोत्सव काव्य-गोष्ठी साहित्यिक समरसता, सांस्कृतिक सौहार्द एवं रचनात्मक ऊर्जा का एक स्मरणीय उत्सव सिद्ध हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!