यूपी

पिपराइच में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिजिटल सखियों का सम्मान

गोरखपुर/पिपराइच: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिजिटल सखी परियोजना द्वारा पिपराइच ब्लॉक सभागार में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल सखियों को सम्मानित किया गया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। डिजिटल सखियों गायत्री, सुधा और शीला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। परियोजना प्रबंधक डी.सी. वर्मा ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और लैंगिक समानता की बात की।

डिजिटल सखियों ने घरेलू हिंसा पर आधारित “चुप्पी तोड़ो – हिंसा रोको” शीर्षक से प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 7 मार्च को आयोजित मैत्री बैडमिंटन मैच के विजेता पुलिस विभाग की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने डिजिटल सखियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि डिजिटल सखी परियोजना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!