साहित्य

गधे को बाप बनाना – लोकोक्ति

मुकेश कुमार दीक्षित 'शिवांश'

पोते ने दादा से पूछा ,
मुझे बताओ आप,
कैसे लोग बना लेते हैं
गधे को अपना बाप?

दादा बोले कोई भी जब
संकट में फंस जाए,
अज्ञानी के सिवा वहाँ पर
कोई नजर न आए।

खूब वंदना करके उसकी
अपना काम चलाते,
इसी स्थिति में कहते ,गधे को
अपना बाप बनाते।

मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!