साहित्य

तेरी बाहों में जो ठहर जाए

ज्योती वर्णवाल

सच कहती हूँ…
जब भी थमती हूँ तुम्हारी इन बाहों में,
मुझे फिर से वो ‘मंजर’ याद आता है।
वो पहली नज़र, जब हम दोनों मिले थे,
और मन ही मन तुम्हें हमसफर चुना था।
पता नहीं, उस पल तुम्हारी मर्ज़ी क्या थी,
पर मेरा मन तो तुम्हारी बाहों में ठहर जाने को था।
कितने हसीन थे वो पल…
जब तुमने हौले से कहा था— “तुम मुझे पसंद हो!”
और फिर अधिकार से थाम कर हाथ कहा—
“चलो न! अभी हमारे साथ, हमारे घर…”
मैं शरमाई थी, और सिमट कर कहा था—
“ऐसे नहीं! डोली-बारात लेकर आना,
तभी हँसी-खुशी चलूँगी तुम्हारे साथ।”

उस पल को मैंने हर दिन, हर पल जिया है,
जैसे हर साल बसंत की नई पाती आती है।
जन्मों-जन्म साथ रहने की जो कसमें खाई थीं,
वो आज भी मेरी साँसों में महकती हैं।
अब तो बस एक ही हसरत है मन में,
कि ये जीवन तुम्हारी छांव में ही बीते।
और जब आए विदा की वो अंतिम घड़ी,
तो तुम्हारे हाथों से ही मेरी माँग भरी हो,
तुम्हारे ही हाथों से मेरे हाथों में लाल चूड़ियाँ हों…
मेरी आखिरी सांस भी तुम्हारे चरणों में ही हो।
सिर्फ तुम्हारे चरणों में ही हो…

ज्योती वर्णवाल

नवादा (बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!