मध्य प्रदेश

ये अस्पताल लगातार जोड़ें जा रहें जनरेटिंग कंपनी कार्मिकों,पेंशनर्स के हित में लगातार कार्य कर रही है- मनजीत सिंह एमडी

कैशलैस बीमा में अच्छे अस्पताल जोड़े जाएं इस योजना में शामिल होने अवसर प्रदान करें-राकेश डी पी पाठक

जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, यू के पाठक, विमल महापात्र,अनूप वर्मा, दिनेश दुबे,उमाशंकर दुबे, मोहित पटेल,बी एम तिवारी, योगेश पटेल, एस के यादव, अक्षय श्रीवास्तव के साथ मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह का स्वागत कर चर्चा की।इस अवसर पर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर कामर्शियल श्री मिलिन्द भान्दक्कर उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने कहा कि ऊर्जा विभाग एवं पावर जनरेटिंग कंपनी अपने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए सकारात्मक सोच के साथ लगातार कार्य कर रही है। उनके हित संवर्धन, बेहतरी व सुरक्षा के प्रति सदैव संवेदनशील रहतीं है। कंपनी की आवश्यकता अनुसार शासन,ऊर्जा विभाग द्वारा नया ओ एस स्वीकृत हो गया है। कंपनी ने कार्मिकों, पेंशनर्स के हित को दृष्टिगत रखते हुए बेहतरीन कैशलैस बीमा योजना प्रारंभ कर दी है। इस योजना समुचित लाभ मिल सके इसलिए लगातार नये अच्छे अस्पतालो को जोड़ने हेतु कार्य किया जा रहा है। कंपनी द्वारा कार्यरत कार्मिकों के हित में लम्बे समय के बाद नया फ्रिंज बेनीफिट स्वीकृत कराया गया है, इनसेंटिव जैसे अनेक काम किए हैं, और कर रही है।

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और पेंशनर्स के लिए बेहतरीन कैशलैस बीमा योजना प्रारंभ कराने में पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री मनजीत सिंह के कुशल नेतृत्व और बेहतरीन प्रबंधन से जहां बिजली कंपनी के ताप, जल विद्युत गृहों में बिजली उत्पादन का लगातार कीर्तिमान स्थापित हो रहा है वहीं पावर जनरेटिंग कंपनी ने अपने कार्मिकों को बेहतरीन इनसेंटिव वितरित किया है। इसी तरह शक्ति भवन में कार्यरत सभी बिजली कंपनियों के अभियंता गणों और कमचारियों के लिए एवं बाहर से आने वाले कार्मिकों , आगुंतकों के लिए बेहतरीन वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण चाय-नाश्ता, भोजन सामग्री इंडियन काफी हाउस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। फेडरेशन इन बेहतरीन कार्यों के लिए पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता है। साथ ही आग्रह करता है कि कैशलैस बीमा योजना में अभी जो कर्मचारी एवं पेंशनर्स, परिवार पेंशनर्स गण शामिल नहीं हो पाएं हैं उन्हें शामिल होने के लिए पुनः फार्म जमा करने हेतु समय प्रदान किया जाना चाहिए, साथ ही इस योजना के लाभ का प्रचार -प्रसार हर स्तर पर बेहतरीन ढंग से कराया जाना चाहिए। जिससे प्रदेश के छोटी से छोटी जगह पर रहने वाले हर छोटे कार्मिकों, पेंशनर्स तक इसका लाभ पहुंच सकें।

राकेश डीपी पाठक ने कहा कि इस योजना में देश के सभी जगहों के अच्छे स्तर के अस्पतालों को शामिल किया जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित को ज्यादा से ज्यादा अच्छे स्तर के इलाज से स्वास्थ्य लाभ मिल सके। राकेश डी पी पाठक ने आग्रह किया कि अच्छे स्तर के अस्पतालों में इलाज कराने में निर्धारित राशि से ज्यादा खर्च होने पर भी अंतर का भुगतान कर इलाज कराने की सुविधा दी जाएं। स्वीकृत अस्पताल के अलावा इमरजेंसी में आवाश्यकता पड़ने पर इलाज कराने पर निर्धारित राशि की स्वीकृति देकर संबंधित को सहयोग किया जाएं।

महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने फेडरेशन के इतिहास और सकारात्मक सोच के साथ फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री आदरणीय डी पी पाठक जी द्वारा बिजली कर्मियों के हित में फेडरेशन के माध्यम से किए गए प्रयासों और कार्यों एवं प्रबंधन से उनके संबंधों की जानकारी मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह को दी। राकेश डीपी पाठक ने कहा कि फेडरेशन की शुरु से सोच और मूलमंत्र रहा है कि उद्योग की प्रगति से ही कर्मचारियों की समृद्धि व उन्नति संभव है। इसी विचारधारा और मूलमंत्र के प्रति फेडरेशन आज भी प्रतिबद्ध है। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने शासन, ऊर्जा विभाग, बिजली कंपनियों द्वारा सभी श्रेणियों के कमचारियों और पेंशनर्स के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन सभी श्रेणियों के कमचारियों, पेंशनर्स के हित, समस्यायों के प्रति सजग और सक्रिय हैं। फेडरेशन अपनी परम्पराओं और अनुशासन में नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों और सम्माननीय पेंशनर्स की समस्यायों, मांगों को प्रमुखता के साथ रखता आ रहा है और आगे भी रखेगा।

मदन वर्मा,
प्रदेश प्रवक्ता
मप्र वि. कर्म. संघ फेडरेशन
जबलपुर शाखा इंदौर

दिनांक 12.03.2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!