लड्डू मार और लठमार होली में जमकर वरसा रंग
मधुमंजरी फाउंडेशन और भक्त हनुमान सेवा समिति (महिला प्रकोष्ठ) खुर्जा की तरफ से संयुक्त रूप से रंगोत्सव आयोजित

मधुमंजरी फाउंडेशन और भक्त हनुमान सेवा समिति (महिला प्रकोष्ठ) खुर्जा की तरफ से संयुक्त रूप से रंगोत्सव आयोजित किया गया। जिसका प्रारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। उसके पश्चात होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष रिंकी अग्रवाल प्राची ने सभी का पटका पहना कर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने सभी को श्रीनाथजी के बैज लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर जमकर उल्लास मचाया। लड्डुओं को फेंक कर लड्डू होली का आनंद लिया। लठमार होली आकर्षण का केंद्र रही।
अध्यक्ष रिंकी अग्रवाल ने बताया,”सनातन धर्म की रक्षा के लिए उसके संरक्षण के लिए त्योहारों को धार्मिक रंग में मनाना अति आवश्यक है। इससे हम सभी लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे।”
जिला संयोजिका रेनू तायल जी ने कार्यक्रम का संयोजन बहुत अच्छी तरीके से किया। कार्यक्रम की थीम श्रीनाथजी पर आधारित थी। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अंजना सिंघल जी ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ साधना अग्रवाल जी को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई है और सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चंचल मित्तल, स्वीटी गर्ग, रीना, रेखा और पारुल बंसल उपस्थित रही।




