साहित्य

हिन्दु नववर्ष

निवेदिता सिन्हा

शुरू हुआ चैत्र मास ।
संग शुरू हुए विक्रम संवत 2081 हिन्दु नववर्ष ।
सभी मिलजुल करें हर्ष ।
आया है माता रानी का चैत्र नवरात्र ।
नवदुर्गा की पूजा नौ दिन,
नौ रूपों में होगी दिन रात ।
मौसम हुआ सुहावना ।
खेतों में फसलों का लहलहाना ।
आम के पेड़ो पर टिकोलों का लगना ।
पर संग सूर्य की तपन से होगा सामना ।
प्रकृति करने लगी हरी पत्तियों से श्रृगांर है ।
बागों में फूलों संग कोयल के कूहूँ की भरमार है ।
नववर्ष में माता रानी का पावन त्योहार है ।
मिलजुल कर खुशियाँ बाँटें हम ।
पुराने शिकवे गिले छोड़ आगे बढ़े हम ।
शुरू हुआ अपना  हिन्द नववर्ष  ।
सभी मिल जुल करे हर्ष ।

निवेदिता सिन्हा
गया जी , बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!