
मोहब्बत एक अनमोल शक्ति
जीवन में पाता मार्मिक शक्ति
इस में होता है अदभुत शक्ति
प्रेमिकाओं केलिए परम शक्ति
जीवन में प्यार बेमिसाल है ।
प्रेम में लीन होता व्यक्ति
को मिला है मधुर शक्ति
इससे पैदा होता दृढ़ शक्ति
जिंदा में मिला रोमांटिक शक्ति
जीवन में प्रेम अनोखा होता है ।
प्रेम के प्रति मोहित होता है
दिन रात में तल्लीन होता है
दिन ब दिन प्रेम बढ़ाता है
इससे प्रेम दीवानी बनता है
प्यार जिंदा में अमूल्य शक्ति है ।
प्रेम से अलग नहीं होता है
क्योंकि प्रेम में मीठा होता है
इसे पाने के यत्न करता है
प्रेम में निरंतर बंदी होता है
प्रेम जीवन में रहस्य शक्ति है ।
श्रीनिवास यन,आंध्रप्रदेश




