मध्य प्रदेश

बिजली कंपनियों में कार्यरत- आउटसोर्स कार्मिकों को शासन द्वारा निर्धारित नये न्यूनतम वेतन पर भुगतान करें-राकेश पाठक

उच्चकुशल कार्मिकों को योग्यतानुसार वेतन दे

इंदौर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और सीएमडी एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को पत्र में आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश के बिजली सेक्टर की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा घोषित निर्धारित नया न्यूनतम वेतन, अकुशल श्रमिक को रुपए रुपए 20358/-, अर्धकुशल को 22568/-, कुशल को 24864/- और उच्चकुशल वर्कर्स को 26960/- न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2026 से ही करने हेतु संबंधित उच्च अधिकारियों को यथोचित आदेश करें।

महामंत्री श्री पाठक ने मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अतिरिक्त मुख्यसचिव ऊर्जा, सीएमडी एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी सेअनुरोध किया है कि विद्युत कंपनी में उच्चकुशल कार्मिक की योग्यता रखने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को सिर्फ कुशल कार्मिक का ही वेतन भुगतान हो रहा है, इससे इन कर्मचारियों में असंतोष है, उनकी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी ज्ञान के लाभ का फल उन्हें इस श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन के रूप में नहीं मिल रहा है। आपसे आग्रह है कि इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आउटसोर्स कर्मचारियों को उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के टेंडर में या बिजली कंपनी स्तर पर जहां भी आवश्यक हो वहां इस विसंगति को दूर कर, नीतिगत निर्णय लेकर इस शर्त को आवश्यक रूप से शामिल करा दिया जाएं कि उच्च कुशल कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाएंगा। इस शर्त का पालन करने वाली ही आउटसोर्स एजेंसी से आउटसोर्स कर्मचारी लिए जाएं और यह भी सुनिश्चित करा दिया जाएं कि कुशल आउटसोर्स कार्मिकों को इसके अनुसार ही भुगतान प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि फेडरेशन, जबलपुर को पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और सीएमडी एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की कर्मचारियों के प्रति अपनी सकारात्मक सोच, संवेदनशील रवैए से सभी आऊटसोर्स कार्मिकों को शासन द्वारा निर्धारित नया न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान अप्रैल 2026 से प्राप्त होने लगेगा। फेडरेशन इसके लिए सभी का आभारी रहेगा।

– मदन वर्मा प्रदेश प्रवक्ता

मप्र विद्युत कर्मचारी संघ

फेडरेशन (जबलपुर) शाखा इंदौर

मो.6264366070

दिनांक 24.03.2026

समाचार सादर प्रकाशनार्थ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!