
दुनिया के तमाम
मानव मात्र पशु पक्षी
सभी में विराजमान
ईश्वरीय शक्ति राम
सभी मानव जाति के
कल्याण के लिए हितकारी
राम , जहां देखों
वहां दिखाई देने वाले
राम , तुम हो तो
दुनिया में सुख सुकून है
जितने मानव, पशु पक्षी सभी प्राणियों, उतना तेरे नाम
हर दिल में विराजमान
राम आज तेरा जन्म दिन
हर मानव जीवन को
प्राणियों को,प्यार और आशीष दे
सदा ही सदियों से धरती पर विराजमान, तेरा अस्तित्व और
महत्व यूं ही बरकार रहे
तुम हो तो
दुनिया है
जानता हूं राम
में ही क्यों सभी जानते हैं
इस महा पर्व पर
मानव मात्र पशु पक्षी सभी प्राणियों की और से सत् सत् वंदन
प्रभु श्री राम
डॉ रामशंकर चंचल
झाबुआ मध्य प्रदेश




