Uncategorized

अष्टमी दिवस – जय महागौरी

संगीता वर्मा

महागौरी का रूप सुहाना
लगता है
भक्तों का भी दिल दीवाना
लगता है।।

पल भर में सबकी भर
देती झोली मैया
इनसे तो रिश्ता पुराना लगता है।।

लाल जोड़े में सजी है प्यारी
सी महागौरी मैया
खूब गहनों से लदी है प्यारी
सी गौरी मैया।।

महागौरी का मुखड़ा सलोना
लगता है
भक्तों का भी दिल दीवाना
लगता है।।

लम्बे -लम्बे बालों में क्या खूब
लगा गजरा है
तीखे-तिखे नैनों में सज सज
रहा कजरा है।।

पीले-पीले शेर पर बैठी
मेरी मैया
पार करने आ गई सबकी ये नैया।।

एक तरफ लंगूर चले एक
तरफ कन्या
बीच में मेरी महगौरी चले कर
दूर कर दो कष्ट मेरी मैया।।

मैया का चोला सुहाना लगता है
भक्तों का दिल दीवाना लगता है।।।।।।

संगीता वर्मा
कानपुर उतर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!