साहित्य

सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना रामभद्राय सम्मान से सम्मानित किया

शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के संस्थापक सतीश शिकारी के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर राम की महिमा की कविता या गीत लेखन विषय दिया गया। शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम मध्य प्रदेश से सैकड़ो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कवि जुड़े हुए हैं लेकिन उनमें से 21 लोगों के द्वारा ही राम विषय पर अपनी कविता और गीत लिखने का प्रयास किया गया। हम यहां आपको बताते हैं कि सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। यह उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सुनील कुमार खुराना ने भी रामनवमी के शुभ अवसर पर राम की महिमा का बखान करते हुए एक गीत लिखा और उसे अपने स्वरचित गीत को शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम मध्य प्रदेश को प्रेषित किया। सुनील कुमार खुराना का यह गीत राम विषय पर स्वरचित बहुत ही प्यारा गीत है। शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम मध्यप्रदेश के संस्थापक महोदय ने सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश को रामभद्राय सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक महोदय सतीश शिकारी ने सुनील कुमार खुराना के साहित्यिक सेवा की सराहना करते हुए साहित्यिक भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
सुनील कुमार खुराना को रामभद्राय सम्मान की शुभकामनाएं अनेक लोगों ने प्रेषित की है जिनमें से मुख्य रूप से नागिनी देवी, बेबी रानी,साक्षी,उज्जवलधवल,सोनम,नीरज,रुमन,सन्नी,देव,खुशी,दिव्या,नैनसी,भानूप्रताप सिंह शशिकुमार,स्वीटी,सुमित,आदित्य, सुभाष, सतीश कुमार आदि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!