साहित्य

भृगुवंशी वीर परशुराम

डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

भृगुवंशी वीर परशुराम
आदर्श अमर रहें
तुम्हारे लिए

क्रोध में भी करुणा
ऋषि हृदय जागे
तुम्हारे लिए

शस्त्र और शास्त्र संतुलन
जीवन का संदेश
तुम्हारे लिए

अधर्म पर प्रहार सदा
सत्य का पथ
तुम्हारे लिए

परशु की तेज धारा
धर्म रक्षा हेतु
तुम्हारे लिए

माता पिता का सम्मान
श्रेष्ठ धर्म माना
तुम्हारे लिए

अन्याय के विरुद्ध संघर्ष
साहस का प्रतीक
तुम्हारे लिए

पृथ्वी को किया क्षत्रियहीन
धर्म की स्थापना
तुम्हारे लिए

गुरु भक्ति का आदर्श
ज्ञान की ज्योति
तुम्हारे लिए

त्याग तपस्या का जीवन
ऋषित्व की महिमा
तुम्हारे लिए

क्रोध भी धर्म रक्षक
जब हो उचित
तुम्हारे लिए

शक्ति और शांति संग
जीवन संतुलित रहे
तुम्हारे लिए

परशु धारण कर धर्म
अन्याय मिटाते रहे
तुम्हारे लिए

वेदों का गूढ़ ज्ञान
जीवन पथ दिखाए
तुम्हारे लिए

सनातन धर्म के प्रहरी
अमर प्रेरणा स्रोत
तुम्हारे लिए
डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय
रुड़की, उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!