मध्य प्रदेश

भावनाओं के बीच संपन्न हुआ पौत्रों का मुंडन संस्कार

झाबुआ (मध्य प्रदेश)

झाबुआ जिले में साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. रामशंकर चंचल के परिवार में उनके पौत्रों का मुंडन संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

डॉ. रामशंकर चंचल ने बताया कि उनके तीनों पौत्रों का प्रथम मुंडन संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई। यह आयोजन केवल एक धार्मिक संस्कार ही नहीं, बल्कि पारिवारिक एकता और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी रहा।

इस अवसर पर स्वर्गीय उषा राज जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। डॉ. चंचल ने भावुक शब्दों में कहा कि “आपके जाने के बाद भी परिवार ने इस महत्वपूर्ण संस्कार को सफलतापूर्वक संपन्न किया और जीवन को आगे बढ़ाने का साहस बनाए रखा।”

तुम्हारे जाने के बाद
बेटों, बहुएं ने हुए
हमारे तीन पोते के
प्रथम किरदार मुंडन संस्कार
को सफ़ल किया और हम भी
जिंदगी को यहां तक धकेल लाए
प्रणाम ईश्वर कृपा को
प्रणाम स्व उषा राज जी
प्रणाम ईश्वरीय रूह को
डॉ रामशंकर चंचल
झाबुआ मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!