साहित्य समाचार

महिला काव्य मंच द्वारा पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

रुड़की। महिला काव्य मंच रुड़की इकाई के तत्वावधान में आगामी 7 जून 2026, रविवार को सायं 4:30 बजे दीप रेज़िडेंट, प्रथम तल, रामनगर, रुड़की में “पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं काव्य गोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा रचनाकार अनन्या त्यागी की पुस्तक “The Mirror of Education” का लोकार्पण किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह सम्पादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र सैनी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री नवीन शरण एवं मुख्य वक्ता श्री पंकज त्यागी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
महिला काव्य मंच की ओर से आयोजित इस साहित्यिक आयोजन में साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं बुद्धिजीवियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी के माध्यम से साहित्यिक अभिव्यक्तियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों विनेश कुमार एवं पारुल त्यागी ने सभी साहित्य अनुरागियों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!