अखिल भारतीय पाल महासभा उत्तर प्रदेश ने कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ को किया सम्मानित

डीके रिसोर्ट, आलमसराय, संभल में देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में संत समागम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत चंदौसी के कवि, अध्यापक, दिव्य गंगा सेवा मिशन साहित्यिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार दीक्षित ने अपने मुक्तक व भजन से की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पाल महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ को सम्मानित किया गया। इनके साथ-साथ सुखपाल सिंह गौर, शांति राणा, शांति गाफ़िलस्वामी श्रीपाल शर्मा इदरीश पुरी, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, डॉक्टर रणजीत शर्मा, रंग अतुल कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा राजेश सिंघल, हरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा संभल संत समाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।
—




