Samachar

अतीत से अब तक… फीफा विश्वकप 

कार्तिकेय त्रिपाठी राम 

फ्रांस विश्व कप(1938)

इटली-बादशाहत बरकरार

***************

लगातार दो विश्व कपों की सफलताओं और लोकप्रियता ने फ्रांस को तीसरे विश्व कप की मेजबानी का अवसर दिया । यह वह समय था जब सम्पूर्ण विश्व में दूसरे विश्वयुद्ध की संभावनाएं काफी प्रबल हो गई थीं,और अधिकांश देश दो धणों में बंट रहे थे । फलतः अर्जेंटीना, आँस्ट्रीया, स्पेन जैसी दिग्गज टीमों ने अपने आपको इस महाकुंभ से अलग कर लिया। यही कारण था कि इस बार सिर्फ 15 टीमें ही मैदान में उतरीं।

स्पर्धा का आगाज गत कांस्य पदक विजेता जर्मनी और स्विट्जरलैंड के बीच हुआ,मुकाबला बराबरी पर छूटा,चार दिन बाद इनके बीच दौबारा मैंच हुआ और जीत मिली स्विट्जरलैंड को4-2से।

अनुभवहीन पोलेंड व डच इस्टइंडिज टीम को कृमशः ब्राजील व हंगरी से पराजय सहन करना पडी़।फ्रांस ने बेल्जियम को 3-1 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यहां एकतरफा मेंच में स्वीडन ने क्यूबा को गुस्तावो वेस्ट्रोम के दनदनाते चार गोल के सहारे 4-0 से ,फ्रांस की मेजबानी को गत विजेता इटली ने 3-1 से ध्वस्त किया, तो ब्राजील ने चेक टीम को 2-1से शिकस्त दी।हंगरी ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से मात देकर सेमीज में जगह बनाई।

अति आत्मविश्वास के मद में चूर ब्राजील ने सेमीज में अपने करिश्माई खिलाडी़ लियोनिडास को आराम दे दिया,जिसका परिणाम भी उसने भुगता, इटली से 1-2 की पराजय के रूप में ।

दूसरे सेमीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही हंगरी की टीम ने स्वीडन को 5-1 से करारी शिकस्त देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

पेरिस में 19 जून को कोलम्बस स्टेडियम में जब खिताबी मुकाबला शुरु हुआ तो दोनो टीमों ने रोमांच,संघर्ष और उत्तेजनाओं से भरपूर मुकाबला खेला, घरु दर्शक हंगरी का उत्साह बढा़ रहे थे, क्योंकि इटली ने तो उनकी फ्रांसीसी टीम को स्पर्धा से बाहर किया था , पर इटली की टीम तो कुछ और ही ठानकर आई थी ,फलतः खेल समाप्ति का जब हूटर बजा तो इटली की टीम4-2 की जीत के साथ अपने खिताब की रक्षा कर मंद-मंद मुस्कुरा रही थी , तो दूसरी और हंगरी के खेमे में गहन निराशा ।तीसरे स्थान पर रही ब्राजील की टीम ,जिसने पिछली पराजय से सबक लेकर इस बार मजबूत टीम उतारी और स्वीडिश चुनौती को 4-2 से तार-तार कर स्पर्धा में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया ।

इस बार 18 मेंचों में कुल 84 गोल हुए और विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने का श्रेय मिला ब्राजील के सितारे लियोनिडास (8गोल)को।कृमषः …अगले अंक में…।

~~~~~~~~~~~

.✍कार्तिकेय त्रिपाठी राम

इन्दौर 7869799232

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!