
है हमारे जीवन में सबसे ज़रूरी ।
बढ़ रही शरीर में कई बीमारी ।
अपनायें अपने जीवन में योग हम ।
स्वस्थ शरीर कर रोग भगायें हम ।
योग हमारे भारत वर्ष की प्राचीन विद्या।
जिसने आज पूरे विश्व में अपना परचम लहराया।
आज देश विदेश में कईयों ने योग अपनाया ।
अपने जीवन शैली में योग अपना रोग दूर भगाया ।
योग करने से बढ़ती हमारी शारीरिक क्षमता ।
शांत दिमाग संग बढ़ती सोचने-समझने की क्षमता ।
योग करने से बढ़ती स्फूर्ति ।
आलस मिट बढ़ती शक्ति ।
योग हमारे लिए सबसे जरूरी ।
स्वेच्छा से योग बच्चे ,जवान, बुढ़े अपनाएँ सभी
न समझे मजबूरी ।
21 जून बना योग दिवस ।
पर इसे दिनचर्या में शामिल कर ,
हर रोज योग अपना योग दिवस मनाये हम ।
निवेदिता सिन्हा
गया जी, बिहार




