साहित्य

रक्तदान (चौपाई)

किरण कुमारी 'वर्तनी

रक्तदान को आगे आए ।

साथी संगी को भी लाए ।।

महादान से पुण्य कमाएँ।

कदम बढ़ाएँ प्राण बचाएँ।।

 

नहीं लगे कोई कमजोरी।

बात समझिए सज्जन गोरी ।।महायज्ञ है साथ निभाएँ।

नेक कार्य में क्यों घबराएँ ।।

 

रक्तदान के लाभ

गिनाऊँ।

इसकी महिमा गाती जाऊंँ।।

नवल रक्त कण बन जाए ।

सेहत में फिर आंँच न आए ।।

 

जांँच मुफ्त में तन की होती ।

सोच -सोच क्यों अम्मा रोती।।

रक्तदान करने में देरी ।

करती हो क्यों अम्मा मेरी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!