
विश्व उम्मीद दिवस,
उम्मीद का अर्थ आस,
बनाती सबको खास,
गुण अपनाइए।
ये सुंदर एहसास,
सबको रहती प्यास,
करें मिल के प्रयास,
ये भाव जगाइए।
किसी के आएंगे काम,
कभी नहीं हो नाकाम,
खुशी मिले अविराम,
सभी को हंसाइये।
जो देते सबका साथ,
रक्षा करते हैं नाथ,
उम्मीदों से थामें हाथ,
कदम बढ़ाइए।
नीतू रवि गर्ग “कमलिनी”
चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश



