साहित्य समाचार

संस्कार भारती रुड़की द्वारा नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के सौजन्य से नगर पालिका हाल, रुड़की में नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान समारोह–2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिमोहन कपूर ने की।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर रुड़की अनीता अग्रवाल, फोनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के अध्यक्ष चैरव जैन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा भगवान नटराज के स्वरूप एवं भारतीय कला परंपरा में उनकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने संस्कार भारती द्वारा कला के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों एवं सांस्कृतिक उत्थान में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

समारोह में रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों से चयनित कुल 32 कला साधकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित कलाकारों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में राजकुमार उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, भावना शर्मा, विनय सैनी, राम शंकर सिंह, अशोक शर्मा आर्य, नरेंद्र आहूजा, वीना सिंह, मनीषा सिंघल, सुशील रावत, साक्षी त्यागी, नीलम मधोक, श्रद्धा शर्मा, के.पी. सिंह, सुगंधा जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

कला साधक सम्मान के अंतर्गत विभिन्न विधाओं के कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिनमें साहित्य क्षेत्र से सुबोध कुमार पुंडीर ‘सरित’, शिवेश्वर दत्त पांडेय, पंकज गर्ग, अलका घनसाला; संगीत क्षेत्र से नारायण श्रीवास्तव, कंचन मल्होत्रा, गौरव गिरि; नृत्य क्षेत्र से दीपमाला, संगीता श्रीवास्तव, शिखर सैनी; नाट्य कला से दिलीप प्रधान, शिवांगी सैनी; चित्रकला से कामिनी सैनी; रंगोली कला से गरिमा चड्ढा; मेंहदी कला से सिमरन; ब्यूटीशियन कला से नलिनी गुप्ता; तथा सिलाई एवं स्वावलंबन के क्षेत्र से कविता, गीता, कविता कश्यप, साक्षी, रजनी, आरती, टीना, शालिनी देवरियाल, मिथिलेश, काजल कालरा, निहारिका, रूपा, अंजू धीमान, रेखा देवी, काजल एवं पूजा धीमान शामिल रहे।

 

कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक एकता, कला संवर्धन एवं समाज में रचनात्मक ऊर्जा के प्रसार के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!