यूपी
जिला परिषद इंटर कॉलेज के खिलाड़ी बच्चे पुरस्कृत

झांसी \ बी एच ई एल आवास पुरी के मध्य में स्थित जिला परिषद इंटर कॉलेज भेल के बच्चों ने ब्लाक स्तरीय माय भारत केन्द्र झांसी उ प्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया ।

विद्यालय के छात्र आशीष राजपूत, प्रिंस सेन , हरीश राजपूत ने वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान एवं खो-खो की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त कप्तान सृष्टि के साथ टीम की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कृष्णा फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर अजय सिंह द्वारा छात्राओं को मेडल स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश तिवारी , प्रदीप रिछारिया विद्यालय के उपस्थित छात्राओं ने करतल ध्वनि से उनका उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर शिक्षक छात्र छात्राओं उपस्थित करें।




